सोहेल खान को घर से भाग कर करनी पड़ी शादी, इस अभिनेत्री की बाल में चिपका दिया था में च्यूइंगम

सलमान खान और अरबाज खान की तरह सोहेल खान की किस्मत भी बॉलीवुड में चमकती नज़र आई। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। इस साल सोहेल खान ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया था।

आपको बता दिया जाए कि सोहेल खान ने अपने भाई की तरह एक्टिंग में ना जाकर डिरेक्टर और प्रड्यूसर बनने का सोच विचार किया। उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म औजार के डायरेक्टर बने। उसमें सलमान खान, संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी लीड रोल निभा रहे थे।

इसके बाद उन्होंने” प्यार किया तो डरना क्या”को डायरेक्ट किया था। आपको बता दें ऐक्टर सोहेल खान ने अपने अभिनय की शुरुआत 2002 में की थी। उनकी पहली फिल्म मैंने दिल तुझको दे दिया थी। जिससे उन्होंने काफी पहचान मिली थी।

भागकर की थी शादी

आपको बता दिया जाए कि प्यार किया तो डरना क्या फिल्म के समय ही सोहेल खान की मुलाकात सीमा सचदेव से हुई थी। सीमा सचदेव दिल्ली की रहने वाली थी। लेकिन फैशन डिजाइनर के कैरियर बनाने की वजह से वह मुंबई आई थी। सोहेल खान सीमा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।

दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर जल्द ही जल्द शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। उनके परिवार वाले बिल्कुल भी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उन्हें भागना पड़ा। इसके बाद आधी रात को मौलवी को किड नैप कर लिया गया था और फिर सबकुछ कुबूल हुआ। आपको बता दिया जाए की दोनों के दो बच्चे है योहान और निर्वान है।

सोहेल की पत्नी सीमा को बॉलीवुड की पार्टीज़ में नज़र आती हैं। आपको जानकारी दे दे उनकी बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। इसी लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस नीलम कोठारी का भी है। वैसे सीमा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा बेहद मशहूर है। सीमा को अभिनेत्री नीलम के बालों से काफी जलन हुआ करती थी और एक बार एक इंटरव्यू ने सीमा ने बताया था, नीलम के बाल बहुत खूबसूरत और लंबे थे, जिससे उन्हें काफी तकलीफ होती थी।

उन्हें अभिनेत्री से इतनी जलन हुई कि एक बार ने सीमा नीलम के बालों में च्यूइंगम चिपका दिया था। हालांकि आज भी नीलम और सीमा खान एक-दूसरे से अच्छी बाँडिंग शेयर करते है और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *