अजय देवगन के वजह से अभिनेत्री तब्बू ने नहीं की शादी, खुद किया खुलासा

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदराबाद में हुआ ।वो बॉलीवुड में बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थी।उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हासमी था। तब्बू की फिल्मी दुनिया की शुरुआत फिल्म हम नौजवान से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप मे हुआ। 90 के दशक से अब तक तब्बू की खूबसूरती को लोग ख़ूब तारीफ़ करते है। तब्बू अब 49 साल की उम्र में हैं। और अब भी वो सिंगल है। उनका सिंगल लाइफ कारण तब्बू ने कई बार अजय देवगन को जिम्मेदार ठहराया है।

खुद से 30 साल बड़े एक्टर को दिल दे बैठी थी तब्बू। और 10 साल तक रिलेशनसिप में रहने के बावजूद भी सिंगल रह गई तब्बू। तब्बू अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ लव लाइफ में भी ख़ूब चर्चे मे रही।

संजय कपूर और तब्बू थे रिलेशनशीप में

हालांकि तब्बू ने खुलकर अपनी लव लाइफ को शेयर नहीं किया है पर एक बार उन्होंने लव लाइफ की कुछ बाते बताई थी।उन्होंने बताया कि फिल्म प्रेम की शूटिंग के दौरान उन को संजय कपूर से प्यार हो गया था। इस फिल्म में दोनों की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में एक साथ अभिनय के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

30 साल बड़े निर्देशक की तब्बू दिल दे बैठी थी

तब्बू संजय कपूर के बाद निर्देशक साजिद नाडियावाला से मोहब्बत कर बैठी। जब दोनों की डेटिंग की शुरुआत हुई तो साजिद नाडियावाला की पत्नी इस दुनिया को छोड़ चुकी थी और साजिद दिव्या भारती के जाने का गम झेल रहे थे। इस दौरान तब्बू ने साजिद का साथ दिया था।और इसी दौरान दोनो धीरे धीरे करीब आते गए। पर दोनो ने बहुत दिनों तक अपना रिश्ते को दुनियां से छुपाए रखा। लेकिन कुछ दिनों में दोनों के रिलेशनसिप की खबरें सामने का गई। फ़िर थोड़े ही दिन के बाद दोनो अलग भी हो गए।

 

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हासमी उर्फ तब्बू को भला कौन नहीं जानता। तब्बू ने फिल्म हम नौजवान से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और आज वह बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। 90 के दशक से अब तक तब्बू ने अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज भी वह लोगों के दिलों में राज करती हैं। तब्बू ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में सिंगल का रोल निभाया है, वहीं तब्बू 49 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। अपनी सिंगल लाइफ के पीछे तब्बू ने कई बार अजय देवगन को इसका जिम्मेदार ठहराया है। ऐसे में आइए जानते हैं खुद से 30 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस करने के बाद और 10 साल तक रिलेशनसिप में रहने के बाद भी आखिर क्यों सिंगल रह गई तब्बू और उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

 

4 नवंबर 1970 को हैदराबाद में जन्मी तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 में आई फिल्म बाजार में एक छोटे से रोल के साथ की थी, लेकिन 14 साल की उम्र में फिल्म हम नौजवान में देवानंद की बेटी का किरदार निभाने के बाद तब्बू को इंडस्ट्री में पहचान मिली।

 

इसके बाद तब्बू ने बतौर लीड एक्ट्रेस बोनी कपूर की फिल्म प्रेम साइन किया, इस फिल्म में तब्बू संजय कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी। लेकिन इस फिल्म को बनने में करीब 8 साल का समय लगा। इस वजह से उनकी पहली फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर वह लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई। इसके बाद उन्होंने माचिस, कालापानी, अस्तित्व, चांदनी बार, मकबूल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस मुख्य भूमिका अदा किया। तब्बू अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ लव लाइफ के साथ भी सुर्खियों में रही। लव लाइफ से भी तब्बू ने भी खूब चर्ची बटोरी। ऐसे में आइए जानते हैं तब्बू की लव लाइफ।

फिल्म सेट पर संजय कपूर और तब्बू दे बैठे थे एक दूसरे को दिल:

तब्बू कभी भी अपने लव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं करती। लेकिन कई इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने प्रेम संबंधों को स्वीकारा है। आपको बता दें फिल्म प्रेम की शूटिंग के दौरान तब्बू को संजय कपूर से प्यार हो गया था। इस फिल्म में दोनों मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में एक साथ अभिनय के बाद दोनों ने डेटिंग शुरु कर दी थी। लेकिन कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

30 साल बड़े निर्देशक से तब्बू को हुआ था प्यार:

इसके बाद तब्बू की लाइफ में निर्देशक साजिद नाडियावाला की एंट्री हुई। जब दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई तो साजिद नाडियावाला की पत्नी इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी थी और साजिद दिव्या भारती के जाने का गम झेल रहे थे। इस दौरान तब्बू ने साजिद का साथ दिया और धीरे धीरे दोनों करीब आते गए। तब्बू औऱ साजिद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, लेकिन दोनों ने अपने अफेयर को लंबे समय तक छुपाए रखा। हालांकि कुछ दिनों में दोनों के रिलेशनसिप की खबरें सामने का गई, लेकिन ये रिश्ता भी कुछ ही दिनों तक चला।

साउथ एक्टर के साथ 10 साल तक थी रिलेशनशिप में

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तब्बू और साउथ स्टार नागार्जुन रिलेशनशिप में थे। अक्किनेनी नागार्जुन के साथ तब्बू करीब 10 साल रिलेशनशिप में रहें। नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे, फ़िर भी वे 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे।लेकिन फिर तब्बू को अहसास हुआ कि वह उनके लिए अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। जिसके बाद से तब्बू ने नागार्जन से दूरी हो गई।

अजय देवगन की वजह से नहीं की तब्बू ने शादी

तब्बू औऱ अजय देवगन एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं, दोनों एक साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। तब्बू ने कहा कि अजय देवगन के साथ उनका रिश्ता 26 साल पुराना है, वे एक ही पड़ोस में एक साथ बड़े हुए थे। ‘वह मेरे कजिन आर्य समीर के दोस्त और क्लोज फ्रेंड थे, ऐसे में जब तब्बू छोटी थी तो ये दोनों उन पर कड़ी नजर रखते थे।

जब वो किसी लड़के से बात करती थी तो ये उसके साथ मारपीट कर लिया करते थे’। तब्बू ने इंटरव्यू के दौरान मजाकिया अंदाज में बताया कि अजय देवगन की वजह से मैंने शादी नहीं की। और आपको बता दें आज भी तब्बू और अजय देवगन बेस्ट फ्रेंड हैं।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *