Madhubala से लेकर Zeenat Aman तक Raj Kapoor ने इन हसीनाओं की चमकाई किस्मत.

अपने जमाने में शो मैन के तौर पे जाने जाते मशहूर राज कपूर के बर्थ एनिवर्सरी पर आज हम उनसे रिलेटेड कुछ अनकही बातो बताने जा रहे हैं। अपने जीवनकाल में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले इस अभिनेता को आज कौन नही जानता, यह आप उनके बेहतरीन फिल्मों से अंदाजा लगा सकते है, जो आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पर क्या आपको पता है, इन्होंने बेहतरीन फिल्मों के साथ साथ हिंदी सिनेमा को दमदार एक्ट्रेसेस भी दिए हैं। वहीं इन्ही के वजह से जीनत अमान, नरगिस और मधुबाला जैसे कई हसीनाओं की किस्मत चमकी हैं। आइए जानते है इस लिस्ट में और कौन कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

डिंपल कपाड़िया

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस लिस्ट में डिंपल कापड़िया का भी नाम शामिल हैं। वहीं इनकी फिल्मी कैरियर की शुरुआत डायरेक्टर राज कपूर के फिल्म बॉबी से हुई थी जो ऋषि कपूर के ऑपोजिट थी। आपको बता दें, यह फिल्म उस दौर की सबसे हिट फिल्मों में गिनाई जाति हैं।

वैयजंतीमाला

राज कपूर के फिल्म संगम में वैयजंतीमाला ने बोल्ड अवतार में काम किया था। इस फिल्म में उनका गाना बोल राधा बोल आज भी लोगो के बीच काफी मशहूर हैं।

मधुबाला

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिल्म नील कमल में राज कपूर मधुबाला के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में मधुबाला मात्र 14 साल की थी, और उनका यह रोल आज भी लोगो को काफी प्यारा लगता हैं।

सिमी अग्रवाल

राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में नदी वाले सीन से सिमी अग्रवाल ने अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। आज भी इस फिल्म को याद किया जाता है तो यह सीन सबको जरूर याद आता हैं।

जीनत अमान

राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के जीनत अमान को अपने जमाने की हॉटेस्ट हिरोइन के रूप में पेश किया था, जिसने उन्हे जबरदस्त स्टारडम दिलाया था।

नरगिस

नरगिस के साथ तो राज कपूर की जोड़ी तो अपने आप में काफी शानदार थी, वहीं उनके साथ की हर फिल्म काफी हिट होती थी।

निम्मी

राज कपूर को निम्मी के साथ फिल्म बरसात में देखा गया था, वही इस फिल्म के तीन गाने अपने जमाने में काफी हिट साबित हुए थे, जैसे ‘पतली कमर है’ और ‘बरसात में हम मिले’।

मंदाकिनी

राज कपूर ने मंदाकिनी को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से लॉन्च किया था, जो बहुत सारे अलोचनाओं के बाद भी यह फिल्म काफी हिट रही थी।

पद्मिनी कोल्हापुरी

राज कपूर ने पद्मिनी को फिल्म प्रेम रोग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में पेश किया था। इस फिल्म के उनकी मासूमियत लोगो के बीच काफी पसंद की गई थी।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *