जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की आरआरआर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करते हुए वर्ल्ड वाइड करीब 340 से 350 करोड़ की कमाई की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरआरआर की कमाई में दूसरे दिन 23 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। हिंदी में आरआरआर ने दूसरे दिन 26.5 करोड़, तेलुगू में 32 करोड़ और अन्य भाषाओं में करीब 110 करोड़ की कमाई की। सभी आंकड़ों को मिलाए तो आरआरआर का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 340 करोड़ साबित होता है।
राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों सुपरहिट साबित हुई थी। बाहुबली 2 ने तो सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया। इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला है। बाहुबली ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 75 करोड़ तो बाहुबली 2 ने 217 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन आरआरआर ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई कर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।