nick jons – Nithalla Gyan Media https://nithalla.com Bollywood News Fri, 18 Feb 2022 06:42:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 प्रियंका चोपड़ा करना चाहती थी इस क्रिकेटर से शादी, वीडियो हो रहा वायरल https://nithalla.com/60037/priyanka-chopra-wanted-to-marry-this-cricketer-video-is-going-viral/ Fri, 18 Feb 2022 06:42:49 +0000 https://indiavirals.com/?p=41215 बॉलीवुड की फैशन क्वीन प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को चुना था।जी हां, प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने शादी के लिए टीम इंडिया के इस क्रिकेटर को चुना था। यह वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका ने मिस इंडिया पीजेंट में भाग लिया था।

जहां जज पैनल में बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भी शामिल थे। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी? इसके लिए उन्हें तीन विकल्प भी दिए गए।

शादी के लिए आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे। या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे। या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है। वैसे प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात को स्वीकारा था कि उनको शाहरुख खान पर क्रश है और दोनों के अफेयर के चर्चे भी कुछ समय तक रहे। बावजूद इसके प्रियंका का जवाब हैरान करने वाला था।

प्रियंका ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान फिल्म ‘डॉन’ और ‘डॉन-2’ में साथ काम कर चुके हैं।

]]>