ms dhoni – Nithalla Gyan Media https://nithalla.com Bollywood News Fri, 22 Apr 2022 15:44:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.4 महेंद्र सिंह धोनी की पारी पर फिदा हुए रविंद्र जडेजा,धोनी के सम्मान में किया ये बड़ा काम सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। https://nithalla.com/36950/ravindra-jadeja-was-impressed-by-mahendra-singh-dhonis-innings-this-big-work-done-in-honor-of-dhoni-went-viral-on-social-media/ https://nithalla.com/36950/ravindra-jadeja-was-impressed-by-mahendra-singh-dhonis-innings-this-big-work-done-in-honor-of-dhoni-went-viral-on-social-media/#respond Fri, 22 Apr 2022 15:44:45 +0000 https://nithalla.com/?p=36950 आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की। चेन्नई की टीम ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। टीम के मौजूदा कप्तान रवींद्र जडेजा जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने धोनी को नमन किया और मैदान पर उन्हें सलामी दी। इसके साथ ही टीम के खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने भी मैच के बाद धोनी का शुक्रिया अदा किया।

माही ने 13 गेंदों में बनाए 28 रन, छक्का भी लगाया

एमएस धोनी ने इस मैच में 13 गेंदों में 28 रन बनाए। धोनी ने इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। धोनी ने आखिरी 4 गेंदों में 16 रन बनाकर एक बार असंभव जीत को संभव बना दिया था. धोनी ने वही फिनिशर फॉर्म दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। इस जीत की खुशी में टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा मैदान पर नतमस्तक होकर एमएस धोनी को सम्मान देते नजर आए।

धोनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले इस बार रांची में काफी अभ्यास किया है और यह उनके खेल में भी दिखता है. धोनी ने इस सीजन के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली थी. आईपीएल 2022 की 6 पारियों में उन्होंने 60 की औसत से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 4 बार नाबाद भी रहे। चेन्नई की 7 मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल सीएसके 4 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।

]]>
https://nithalla.com/36950/ravindra-jadeja-was-impressed-by-mahendra-singh-dhonis-innings-this-big-work-done-in-honor-of-dhoni-went-viral-on-social-media/feed/ 0
जानिए क्यों बार बार कहने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी आज तक कपिल शर्मा के शो में नहीं हुए शामिल https://nithalla.com/47303/know-why-mahendra-singh-dhoni-did-not-attend-kapil-sharmas-show-till-date-despite-being-told-again-and-again-2/ https://nithalla.com/47303/know-why-mahendra-singh-dhoni-did-not-attend-kapil-sharmas-show-till-date-despite-being-told-again-and-again-2/#respond Mon, 11 Apr 2022 15:57:39 +0000 https://indiavirals.com/?p=47303 Know why Mahendra Singh Dhoni did not attend Kapil Sharma’s show till date, despite being told again and again:आज के समय में जब भी कॉमेडी की बात होती है तो कपिल शर्मा का नाम सामने आ ही जाता है वही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी लगभग हर एक से लेके लोग आना पसंद करते हैं वही करोना काल में जहां कपिल शर्मा ने कोरोना वारियर्स को इनवाइट किया था तो वहीं हाल ही में बी आर चोपड़ा की महाभारत की स्टार कास्ट भी कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी!

लेकिन महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के शो में यह कहकर जाने से इनकार कर दिया था कि वहां पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनकर भद्दी हरकत करते हैं वही कपिल शर्मा का शो फूहड़ है! ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जो किसी ना किसी वजह से कपिल शर्मा के शो में जाने से इंकार कर चुके हैं या फिर अब तक नजर ही नहीं आए हैं!

वहीं साल 2016 में धोनी के ऊपर फिल्म बनी और इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेता के रूप में दमदार काम किया था वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी महेंद्र सिंह धोनी को कपिल शर्मा के शो से न्योता दिया गया था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी नहीं पहुंचे हालांकि धोनी के नहीं आने का कारण कभी यह नहीं बताया गया कि वह आना नहीं चाहते!

सामान्य तौर पर तो हर बार महेंद्र सिंह धोनी की व्यस्तता के कारण बनी है वहीं धोनी टीम इंडिया के कैप्टन कूल थे इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के कारण भी वह लगातार व्यस्त चल रहे थे इसलिए हर मौके पर उनकी व्यस्त ही नहीं आने का कारण होते हैं! वही दोनों ही नहीं बल्कि ऐसे कई सारे बड़े स्टार से जो कभी कपिल शर्मा के शो में नहीं आए हैं इनमें भारतीय क्रिकेटर के सबसे बड़े स्टार सचिन तेंदुलकर भी शामिल है रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा शो के पुराने साथी सचिन तेंदुलकर को कई बार बोल चुके हैं लेकिन सचिन तेंदुलकर अपनी व्यस्तता के कारण कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं बन सके!

]]>
https://nithalla.com/47303/know-why-mahendra-singh-dhoni-did-not-attend-kapil-sharmas-show-till-date-despite-being-told-again-and-again-2/feed/ 0
‘छल हुआ मेरे साथ’, धोनी ने खेली धमाकेदार पारी तो सोशल मीडिया पर मचा शोर https://nithalla.com/45974/chal-hua-mere-saath-dhoni-played-a-blazing-innings-and-there-was-a-noise-on-social-media/ https://nithalla.com/45974/chal-hua-mere-saath-dhoni-played-a-blazing-innings-and-there-was-a-noise-on-social-media/#respond Mon, 28 Mar 2022 16:46:55 +0000 https://indiavirals.com/?p=45974 ‘Chal Hua Mere Saath’, Dhoni played a blazing innings and there was a noise on social media:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी का धमाल देखने को मिला। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दाैरान धोनी ने 38 गेंदों में नाबाद 50 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी के दम पर ही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बना सकी। धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आने लगीं।

धोनी ने लगाया अर्धशतक

40 साल के हो चुके धोनी को शुरू में रन बनाने में काफी परेशानी हुई। शुरूआती समय में पहले 15 रन 25 गेंद में बनाए, लेकिन अगले 35 रन सिर्फ 13 गेंद में बना दिए। भले ही उनकी उम्र ज्यादा नहीं हो, लेकिन धोनी ने आखिरी के तीन ओवर तक विकेट बचाकर और फिर ताबड़तोड़ शॉट खेले। उन्होंने रसेल के 18वें ओवर में 3 चौके जड़े और यहीं से खेल का पासा पलट दिया। धोनी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 131 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी और जडेजा ने आखिरी 18 गेंदों में कुल 47 रन बनाए।


40 साल 262 दिन की उम्र में पचासा ठोका

इसी के साथ धोनी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 40 साल 262 दिन की उम्र में पचासा ठोका। बता दें कि आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 41 साल 181 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

]]>
https://nithalla.com/45974/chal-hua-mere-saath-dhoni-played-a-blazing-innings-and-there-was-a-noise-on-social-media/feed/ 0
एमएस धोनी की पहली गर्लफ्रैंड की तस्वीर आयी सामने, जानिए क्या थी मौत की वजह https://nithalla.com/45756/ms-dhonis-first-girlfriends-picture-surfaced-know-what-was-the-cause-of-death/ https://nithalla.com/45756/ms-dhonis-first-girlfriends-picture-surfaced-know-what-was-the-cause-of-death/#respond Sun, 27 Mar 2022 03:38:24 +0000 https://indiavirals.com/?p=45756 MS Dhoni’s first girlfriend’s picture surfaced, know what was the cause of death:पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं, लेकिन धोनी की जिंदगी के एक हिस्से से काफी लोग अब तक वाकिफ नहीं हैं. दरअसल, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की जिंदगी में एक लड़की थी, जिससे माही बहुत प्यार करते थे, लेकिन किस्मत ने दोनों को जुदा कर दिया. धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस बात का जिक्र है.

 

कैसे हुई धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत?

धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था. धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. सोशल मीडिया पर धोनी की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं.

धोनी ने क्रिकेट में खूब नाम कमाया

बता दें कि धोनी को जब यह पता चला था कि प्रियंका झा उन्हें छोड़कर चली गई हैं तो इस खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था. धोनी के करीबियों का मानना था कि धोनी शायद लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बना लेंगे, लेकिन धोनी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और क्रिकेट में खूब नाम कमाया और भारत को वर्ल्ड कप जिताया.

एमएस धोनी की गर्लफ्रैंड का एक्सीडेंट में हो गया था निधन

वास्तव में, महेंद्र सिंह धोनी का जीवन इतना सरल काफी नहीं जितना आज हमें दिखाई देता है। हालांकि, उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका की कार एक्सीडेंट से मौत हो गई थी।

हालांकि, धोनी की लाइफ से जुड़ी इस घटना की जानकारी बहुत कम लोगों को थी। लेकिन, जब फ़िल्म में इसे दिखाया गया तब फैंस को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। बता दें कि, धोनी और उनकी गर्लफ्रैंड प्रियंका एक दूसरे के साथ थे और लाइफ में आगे बढ़ते हुए शादी करना चाहते थे। लेकिन, फिर कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मृत्यु हो गई थी, जिससे एमएस धोनी पूरी तरह टूट चुके थे।

धोनी ने इस हादसे से उबरने का निर्णय लिया और लाइफ में आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक क्रिकेट जगत में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाया था।

]]>
https://nithalla.com/45756/ms-dhonis-first-girlfriends-picture-surfaced-know-what-was-the-cause-of-death/feed/ 0