हररोज अमरूद खाने के फायदे जानकर हो जाओगे हैरान,जाने फायदे

अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल है। हल्का हरा अमरूद खाने में मीठा होता है. इसके अंदर सैकड़ों छोटे बीज होते हैं। अमरूद आसानी से मिलने वाला फल है। लोग इसका पेड़ अपने घरों में भी लगाते हैं। लेकिन एक बहुत ही आम फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि यह सेहत के लिहाज से कितना फायदेमंद है।

अमरूद का शीतलन प्रभाव होता है। यह पेट के कई रोगों की रामबाण औषधि है। अमरूद का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके बीजों का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है।

1. अमरूद को काला नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन के लिए सबसे अच्छा फल है।

2. अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़े हो गए हैं तो उनके लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद रहेगा।

3. अमरूद के पत्तों को पीसकर लेप बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

4. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो पके अमरूद को सुबह खाली पेट खाने से फायदा होता है।

5. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांत दर्द भी कम होता है।

6. अगर किसी को पित्त की समस्या है तो उसके लिए अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *