मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की तीखे बोल,उडी कई लोगों की नींद 1 महीने में सरकार ने कर डाले ये बड़े काम !
देशमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। हिमाचल से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उखाड़ फेंका जाएगा। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही रखना होगी ताकि फिर से गुड़िया और होशियार अपराध न हो।
विधानसभा चुनाव में विजन दस्तावेज को नीति दस्तावेज के रूप में लिया गया है। पालमपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि अभी सरकार को बने हुए एक महीना दो दिन हुए हैं। सरकार अपना 100 दिन का टारगेट लेकर चली हुई है।
प्रदेश सरकार ने 100 दिन का एक एंजेडा तैयार किया है। इसमें हर मंत्री से लेकर विधायकों और अधिकारियों के कार्यों को तय किया गया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का खजाना लूटा।
बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सरकार, पंचायती राज के लोग और एनजीओ का दायित्व शामिल किया जाए।नेशनल हाइवे की डीपीआर तैयार करने की समयसीमा 31 मार्च तक विभाग को दी गई है। आने वाला रेलवे बजट में भी हिमाचल के लिए अच्छा होने वाला है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक मुल्ख राज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी और हिमांशु मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हवाई यात्रा के लिए सरकार का केंद्र सरकार के उपक्रम पवनहंस से बात फाइनल हुई है। इससे पवनहंस हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के लिए 2500 रुपये में उड़ानें शुरू होंगी। शांता का पालमपुर में रज्जू मार्ग का प्रोजेक्ट उनके ध्यान में है।