कल दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम, बैठक में लेंगे भाग,इस अहम मुद्दे पर कर सकते है चर्चा।
देशहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानी बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री अन्नाडेल से हेलिकॉप्टर के जरिये दिल्ली रवाना होंगे और गुरुवार को एक औपाचारिक बैठक में भाग लेंगे।
आपकी जानकारी के लिए हम यहां बता देना चाहते हैं कि इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे और कई अहम मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होना पैमाना जा रहा है आपको हम यहां बता देंगे मुख्यमंत्री अहम रूप से हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दिल्ली में जाकर राष्ट्रीय स्तर पर किसी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं यही वजह है कि इस मौके पर वह हिमाचल से जुड़ी समस्याओं को लेकर जरुर के केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे.
उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल में सड़कों के डीपीआर पर भी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बैठक की थी और सभी को उच्च मार्गों के लंबित पड़े कार्य जल्द करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा हिमाचल के लिए बजट सेशन पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री 19 जनवरी को दोपहर बाद 4 बजे हिमाचल पहुंचेगे।