अनुष्का शर्मा का हैरान कर देने वाला ‘खुलासा’, कहा – शूटिंग के दौरान मेरे साथ करण जौहर ने…
Uncategorizedअभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्मकार करण जौहर पर आरोप लगाया है कि वो फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इस बात का खुलासा अनुष्का ने करण के ही विवादित शो कॉफी विद करण में किया। हम आपको बता दें कि शो में अनुष्का अकेली नहीं, बल्कि कैटरीना कैफ भी साथ थीं।
दोनों अभिनेत्रियों से करण ने ढेर सारे तीखें सवाल किए और हर सवाल का उन्हें जवाब भी मिला। सवाल-जवाब का दौर चल ही रहा था कि एकाएक कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिसके चलते अनुष्का ने करण के नीयत की पोल खेलकर रख दी। अनुष्का ने जो कहा, उसके बाद करण की नजरें झुक गई थीं।
अनुष्का ने साफ-साफ कहा कि शूटिंग के दौरान करण ने कई बार उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की। अभिनेत्री ने कहा कि वो करण की इन हरकतों से हैरान थीं, क्योंकि इससे पहले कोई भी निर्देशक उनसे इस तरह पेश नहीं आया था। अनुष्का के इस खुलासे से बॉलीवुड में करण के चरित्र पर उंगलियां उठने लगी हैं। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण का मजाक उड़ाया जा रहा है।
अब चूंकि सवाल यह उठता है कि अनुष्का इतने दिनों तक आखिर इस मुद्दे को लेकर चुप क्यों रहीं।। सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि क्या वो करण की इन हरकतों को दबाना चाहती थीं। यदि ऐसा था, तो फिर उन्होंने करण के ही शो में इसका खुलासा क्यों किया? ऐसे कई सवाल हैं, जो लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। हम आपको एक बात बता दें कि यदि करण शो के दौरान अनुष्का से क्रश होने की बात नहीं करते, तो शायद अनुष्का, करण की उन गंदी हरकतों का दबा देतीं।
दरअसल, हुआ यह है कि चैट शो के दौरान करण ने बातों ही बातों में करण ने कुबूला कि उन्हें अनुष्का पर क्रश हो गया था। करण की बातें सुनकर अनुष्का ने फिर बातें बताईं, उससे न सिर्फ कैटरीना के, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। अनुष्का की बातें सुनकर करण अवाक रह गए। अनुष्का ने कहा कि वो करण के ऊपर शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराने वाली थीं। अनुष्का का ये स्टेटमेंट सुन करण की नजरें शर्म से झुक गईं। अनुष्का यही नहीं रुकीं। अनुष्का ने आगे कहा कि, एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने भी मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन पर तुम्हारे खिलाफ शिकायत की थी।
https://youtu.be/IiL5tdTBmV0
अनुष्का की बातों पर करण ने हैरानी से पूछा- क्या मैंने उसे गलत तरीके से हाथ लगाया था? इस पर अनुष्का ने कहा- हां। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर कैटरीना ने बीच-बचाव किया। मामले को शांत किया। चलिए, शो में तो यह बात शांत हो गई, लेकिन इसकी चिंगारी सोशल मीडिया पर आग बन गई है। सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि अनुष्का ने जो कहा, क्या वह वाकई सच है या फिर उन्होंने करण के साथ मजाक किया है।